khabarilaal news desk:-
पिंडरा ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट स्कूलों में गुरुवार को सप्ताव्यापी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल के संरक्षण के लिए जल शपथ दिलाई गई।
इसके पूर्व विकास खण्ड के विभिन्न स्कूलों में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया और पानी के महत्व को ग्रामीणों के साथ छात्र छात्राओं को बताया गया। पानी के संरक्षण से होने वाले लाभ और पानी बचाने के उपायों के बाबत जानकारी दी गई।
विद्यालयों में हुई संगोष्ठी के दौरान जल संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी का किया गया आयोजन
विद्यालयों में हुई संगोष्ठी के दौरान जल संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय समोगरा, रमईपट्टी, करखियाव, हिवरनपुर, पिंडराई , पूर्व माध्यमिक विद्यालय थानारामपुर, फूलपुर, बाबतपुर, जगदीशपुर, सिंधोरा, मंगारी के अलावा प्राथमिक विद्यालय जमापुर, फूलपुर, हथिवार, तिवारीपुर, सिंधोरा, सुरही, थानारामपुर, जाठी व गजेन्द्रा समेत अनेक विद्यालयों में सैकड़ो छात्र छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति सचेत करते हुए शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या छात्र छात्रा शामिल हुए।
Comments (0)