khabarilaal news desk:-
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित 'त्वरित आर्थिक विकास योजना' वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सोमवार को प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने वाराणसी के सामने घाट क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर शिलान्यास किया।
विजय ज्वेलर्स के घर से शिव मंदिर तक बनेगी सड़क
शिलान्यास के अवसर पर डॉ. दयालु ने बताया कि सामने घाट स्थित विजय ज्वेलर्स के घर से राकेश पाण्डेय के घर होते हुए शिव मंदिर तक 60 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य हेतु ₹8.65 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों एवं शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।
विकास का संकल्प
मंत्री डॉ 'दयालु' ने कहा, "मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि वाराणसी के हर वार्ड और गली का विकास हो। यह सड़क उसी संकल्प की कड़ी है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।"
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करेगा निर्माण
इस अवसर पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड- वाराणसी के अधिकारियों ने बताया कि कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा।शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, पार्षद सुधीर कुमार त्रिपाठी, मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी, हरदत शुक्ला, सौरभ पाठक, आकाश पांडेय, रजत केसरी, प्रवीण पांडेय, मण्डल महामंत्री प्रिंस द्विवेदी, मण्डल मंत्री विक्रम चौधरी, राकेश पाण्डेय, J.E. शक्ति मिश्रा आदि स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी, क्षेत्रीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Comments (0)