वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132 वें संस्करण को वाराणसी के सिगरा स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सुना।
जन भागीदारी एक अद्भुत शक्ति-मंत्री दयाशंकर मिश्र
प्रधानमंत्री narendramodi के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के पश्चात कार्यकताओ से चर्चा के दौरान आयुष मंत्री डॉ दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण साझा किया, जहाँ जनभागीदारी की अद्भुत शक्ति देखने को मिली। मात्र एक घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाकर एक नया Guinness World Records बनाया गया।
नियमित दिनचर्या में शामिल करें व्यायाम, योग और संतुलित आहार
वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सभी देशवासियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी, ताकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सका।
प्रधानमंत्री के मन की बात के दौरान उपस्थित लोग
इस दौरान गौरव राठी, संतोष सैनी, संजय मिश्रा, डॉ हरदत शुक्ला, सौरभ राय, संजय जयसवाल, जय विश्वकर्मा, चंद्रकांत सिंह, सौरभ पाठक, अरुण पांडेय, अवध नारायण राय, आकाश सेठ, प्रवीण पांडेय, आदि उपस्थित थे!
Comments (0)