वाराणसी।भारतरत्न डा.भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर मंगलवार को चोलापुर के सुल्तानीपुर गांव में जयंती समारोह का आयोजन हुआ।

बाबा साहेब ने इंसानियत की नींव रख राष्ट्र का किया निर्माण : अखंड सिंह

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने संविधान के शिल्पकार भारतरत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते कहा कि जाति प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर बाबा साहेब ने इंसानियत की नींव रखी।समाज में फैली बुराईयों व कुरीतियों को खत्म कर दलितों व शोषितों को हक दिलाने के लिए संघर्ष किया।

सबका साथ सबका विकास की दिशा में पूरे देश को कार्य करने का संदेश

समता,बंधुता, शिक्षा और न्याय में समानता व सबका साथ सबका विकास की दिशा में पूरे देश को कार्य करने का संदेश देने के साथ ही भारत को एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, मनोज सरोज, अभिनव त्रिपाठी, राजेन्द्र कन्नौजिया, आकाश, सुमित, आशीष शर्मा, विकास, रूपम, प्रशांत चतुर्वेदी, सूरज राम, विशाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!