khabarilaal news desk:-
वाराणसी | जनता और अपनी मांग को मनवाने के लिए एक क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरुवार को पेयजल नलकूप के पानी के टँकी पर चढ़ गया और कहाकि तब तक नही उतरेगा जबतक लिखित आश्वासन नही मिल जाता। यह घटना गुरुवार को मंगारी में घटी , जब बीडीसी सदस्य तीन दिनों से ठप पेयजल नलकूप के जलापूर्ति के लिए 3 घन्टे तक टँकी पर बैठा रहा।अंततः लिखित आश्वासन पर नीचे उतरा।
मंगारी पेयजल नलकूप के मोटर खराब होने से 50 हजार से अधिक आबादी के साथ आधा दर्जन गांवों में जलापूर्ति बाधित
बताते चले मंगारी पेयजल नलकूप के मोटर खराब होने से 50 हजार से अधिक आबादी के साथ आधा दर्जन गांवों में जलापूर्ति बाधित हो गई थी। जिसके लिए बीडीसी श्याम मोहन गुप्ता तीन दिनों से जलनिगम के अधिकारियों से गुहार लगाता रहा। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे विरोध स्वरूप पेयजल नलकूप के टँकी पर चढ़ गया।
18 जुलाई तक पेयजल नलकूप ठीक कराने का लिखित आश्वासन
इसकी सूचना क्षेत्रीय दरोगा अनिल यादव व रामसिंह को हुई तो वह नलकूप के अधिकारियों को सूचना दी। जिसपर जेई अंकित व एलएनटी के अधिकारी मौके पर पहुचे और 18 जुलाई तक पेयजल नलकूप ठीक कराने का लिखित आश्वासन दिया तब जाकर बीडीसी सदस्य 3 घण्टे बाद नीचे उतरा। नीचे उतरने पर उसने इसे जनता की जीत बताई और कहाकि जब जरूरत पड़ी तो जनता के लिए कोई भी रास्ता अख्तियार करेगा।
Comments (0)