Khabarilaal news desk 

वाराणसी ।भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था वाराणसी को डा. प्रभात कुमार प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश गोल मार्केट महानगर लखनऊ के निर्देशन में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था वाराणसी को सत्र-2024-25 मे जनपद का सर्वोत्तम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। 

जिला संस्था वाराणसी को 30,000/ रुपए की प्रोत्साहन धनराशि पुरस्कार

जिला संस्था वाराणसी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाधिकारी तथा वर्तमान मण्डलायुक्त वाराणसी एस.राजलिंगम (आईएएस) के नाम पुरस्कार स्वरूप 10,000/ की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही जिला संस्था वाराणसी को 30,000/ रुपए की प्रोत्साहन धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ। 

सुपुर्द की गई प्राप्त सम्मान धनराशि

आयुक्त कार्यालय वाराणसी में जिला विद्यालय निरीक्षक व उपाध्यक्ष स्काउट गाइड वाराणसी भोलेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला सचिव स्काउट गाइड वाराणसी डॉक्टर उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह सम्मान राशि अध्यक्ष को मण्डलायुक्त कार्यालय वाराणसी में उपस्थित होकर विष्णु विश्वकर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट तथा रामेश्वरी वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड वाराणसी ने जिला संस्था वाराणसी के सभी पदाधिकाररियों की ओर से प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्राप्त पुरस्कार की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। 

मंडलायुक्त के द्वारा संस्था के लोगों को दी गई बधाई 

मण्डलायुक्त एस. राज लिंगम ने जिला संस्था वाराणसी के स्काउट गाइड के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Reporter--Rajendra Prasad Gupta

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!