khabarilaal news desk
वाराणसी | उत्तर प्रदेश शासन ने वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नई नियुक्ति करते हुए भूपेंद्र सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी कार्यालय आदेश संख्या 544/अड़सठ-1-2026 के तहत प्रतापगढ़ में तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह का स्थानांतरण वाराणसी कर दिया गया है।
संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल की ओर से निर्देशित किया गया है कि भूपेंद्र सिंह तत्काल प्रभाव से वाराणसी में अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। शासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल की सूचना जिलाधिकारी वाराणसी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक बेसिक शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों को भेज दी गई है।
भूपेंद्र सिंह के वाराणसी में बीएसए पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद जिले में बेसिक शिक्षा से जुड़ी योजनाओं और शैक्षिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments (0)