वाराणसी। विकास खण्ड हरहुआ में गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन मुर्दहा के तत्वावधान मे संस्था द्वारा मुख्य अतिथि के माननीय विधायक अजगरा विधानसभा टी राम के द्वारा 25 बनवासी और अनुसूचित मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय जाने के लिए साइकिल वितरित किया गया। 

सर्व शिक्षा अभियान के साथ साथ ऐसे कार्यक्रम करना मानव हित में-विधायक अजगरा टी राम 

मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी ने कहा संस्था गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के शिक्षा के लिए काफ़ी तत्पर हैं सरकार द्वारा चलाए जा रहे सर्व शिक्षा अभियान के साथ साथ ऐसे कार्यक्रम करना मानव हित में है, जहां तक संभव होगा हमारे द्वारा भी इस तरफ के कार्यों में पूरा सहयोग किया जाएगा।

आसानी से मिले शिक्षा का लाभ इसलिए वितरित किया जा रहा साइकिल

संस्था के निदेशक द्वारा कहा गया कि उनके क्षेत्र में इस तरह के मेधावी बच्चों को चिह्नित करके शिक्षा की आवश्यकता को और सुचारू रूप से संचालित करने और मेधावियों को आसानी से शिक्षा का लाभ मिल पाए इस लिए साइकिल वितरण का कार्य किया जा रहा है भविष्य में और भी बच्चों को चिन्हित का ऐसे कार्यक्रम किए जायेंगे। 

इन लोगों की रही प्रमुख रुप से उपस्थिति 

इस कार्य को तत्परता से करने में संस्था से अभिषेक मिश्रा, जड़वती देवी, अंजू देवी, सीमा सिंह, अतुल यादव एवं अन्य साथियों का सहयोग लगातार रहता है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!