Khabarilaal news desk 

वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के टिसौरा गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। 

रोज की तरह दरवाजे पर खड़ी थी अपाचे टीवीएस की मोटर साइकिल

अंततः उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार टिसौरा निवासी अंशुमान मिश्र ने अपनी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल रोज की तरह घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। रात में अज्ञात चोर बाइक उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नजर वाहन पर पड़ी तो बाइक गायब थी। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। 

काफी छानबीन के बाद भी नहीं मिला बाइक का सुराग 

पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई, किंतु उसमें चोरी की वारदात या संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

बाइक न मिलने पर पीड़ित ने चोलापुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर

बाइक न मिलने पर पीड़ित ने चोलापुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा वाहन चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!