वाराणसी ।प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाली PM मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना और आत्मसात करने का संकल्प लिया।पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष सहित कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने देश के किसानों, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़े सकारात्मक प्रयासों का भी जिक्र किया।
डोमरी में हुए वृक्षारोपण का पीएम मोदी ने किया जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा की अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। जहां मात्र घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधे लगाए गए और एक नया Guinness World Record बनाया गया। इस प्रयास की सबसे खास बात ये रही कि इसमें छात्र, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग-अलग संस्थाओ ने मिलकर इस काम को संभव बनाया। जनभागीदारी का यही स्वरूप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के दौरान भी दिखता है।
बताते चलें कि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधान सभा के रविदास मंडल में बूथ संख्या 116 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनियां विधानसभा के कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। वहीं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने जवाहर नगर स्थित बूथ संख्या 337 पर एवं पार्षद संतोष सोलापुरकर ने बिंदुमाधव वार्ड के 257 पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।
Comments (0)