khabarilaal news desk

वाराणसी, | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से उनके लहुराबीर स्थित निजी आवास पर सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की।

प्रदीप अग्रहरि ने अजय राय के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की ली जानकारी

इस मुलाकात के दौरान प्रदीप अग्रहरि ने अजय राय के स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह कदम राजनीतिक सहयोग और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीति में मतभेद के बावजूद सौहार्द्र और संवाद को हमेशा दी जानी चाहिए प्राथमिकता

भाजपा काशी क्षेत्र के अशोक कुमार पाण्डेय, सहसंयोजक, मीडिया संपर्क विभाग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।इस भेंट ने यह संदेश दिया कि राजनीति में मतभेद के बावजूद सौहार्द्र और संवाद को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!