Khabarilaal news desk:-

भारतीय जनता पार्टी, गुलाबबाग कार्यालय पर महिला मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर के तत्वावधान में दो अत्यंत महत्वपूर्ण  बैठकों में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के प्रथम काशी आगमन पर आयोजित होने वाले भव्य स्वागत कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की , और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई।

 महिला मोर्चा:-नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा सरोज कुशवाहा  के स्वागत की रूपरेखा तैयार

भाजपा महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल की अध्यक्षता में महानगर एवं मंडल के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

आगामी 14 जुलाई को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित होगा स्वागत कार्यक्रम

 नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सरोज कुशवाहा के प्रथम काशी आगमन पर उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया।

कार्यकर्ताओं से पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान

कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए स्वागत व्यवस्था, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी 

बैठक में मुख्य रूप से साधना पांडेय, आरती पाठक, मंजू सिंह, मीरा गुप्ता, उषा अग्रहरी, नेहा कक्कड़, अनीशा शाही, अमृता श्रीवास्तव, दीपशिखा, उषा सिंह, पूनम जायसवाल, अर्चना सिंह, सीमा यादव, रीना सिंह एवं सुमन सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 .पिछड़ा वर्ग मोर्चा: नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल जी के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आज 12 जुलाई 2026 को महानगर अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसका कुशल संचालन महामंत्री शिवशंकर यादव ने किया।आगामी 16 जुलाई 2026 को पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी का प्रथम काशी आगमन हो रहा है।प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम काशी आगमन पर डमरूओं की गूंज और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ उनका जोरदार व ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। बैठक में इसके रूट और स्वागत स्थलों को लेकर चर्चा की गई।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा से उपस्थित जन 

प्रमुख उपस्थिति: बैठक में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, मिठाई लाल यादव, सुमित मौर्या, मंगलेश जायसवाल, महेन्द्र सिंह झगडू, सुबीर गुप्ता, विशाल सिंह, श्याम शर्मा, प्रदीप, सुजीत कशेरा, मनीष, योगेश वर्मा, विनोद, गोलू सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!