Khabarilaal news desk
वाराणसी।सुभासपा के नेता पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने व सामाजिक व धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने फूलपुर थाने में तहरीर देते हुए और कार्रवाई की मांग की है।
मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा के द्वारा दी गई फूलपुर इंस्पेक्टर को तहरीर
भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा के नेतृत्व मंगलवार को अपराह्न में थाने पर पहुचे भाजपाइयों आरोप लगाया गया है कि सुभासपा नेता व जगदीशपुर निवासी अक्षय राजभर द्वारा फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लगातार भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन रहा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त पोस्टों के जरिए सामाजिक वैमनस्य फैलाने तथा लोगों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है।
आरोपी के ऊपर पहले से ही दर्ज हैं कई गंभीर मामले
तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी व उसके सहयोगियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन देने के दौरान भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीगण रहे मौजूद
इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को दिए ज्ञापन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, महेंद्र राजभर, कैलाश राजभर, राजकुमार राजभर, गणेश प्रजापति, रमेश पटेल, कन्हैया पटेल, हैसिला पांडेय, दीपक सिंह, संतोष सिंह , दिनेश सिंह, संदीप राय, डा शिवा सिंह,गुड्डू सिंह, प्रताप सोनकर, अनुपम सिंह, अतुल रावत बेलवा,प्रिंस गुप्ता ,विनय श्रीवास्तव,नीलेश दूबे आज़ाद, राजन सिंह , महेश सिंह समेत अनेक कार्यक
र्ता रहे।
Comments (0)