Khabarilaal news desk
वाराणसी -- कैंट पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला- फुसला कर अपने साथ भगा ले जाने वाले अभियुक्त आशीष पटेल पुत्र अजय कुमार पटेल निवासी मझगावां कला थाना कपसेठी को रविवार को सायं सरावां छोटा थाना कपसेठी से गिरफ्तार कर लिया है।और साथ ही आरोपी की निशानदेही पर अपहृता पीड़िता को सकुशल बरामद भी कर लिया गया।
6 में को किशोरी की गुम होने की दर्ज कराई गई थी सूचना
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकांत मिश्र ने बताया कि 06 मई 2026 को कैंट थाने में वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है और वापस अब तक नहीं लौटी। इस मामले में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तत्पश्चात कैण्ट पुलिस द्वारा सर्विलांस और मुखबिर की सहायता से अभियुक्त को रविवार को सरावां छोटा थाना कपसेठी से गिरफ्तार कर लिया गया।
विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को मुकदमा पंजीकृत कर भेजा गया जेल
गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 घनश्याम निषाद, उ0नि0 अभिषेक सिंह,का0 सन्दीप कुमार, म0कां0 स्नेहा पाण्डेय आदि शामिल रहे।
Comments (0)