वाराणसी।कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ एक अजीबोगरीब बुलेट मोटरसाइकिल लगी।विकास भवन के पास चेकिंग कर रहे थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की नजर एक बिना नंबर प्लेट वाली खड़ी बुलेट पर पड़ी,जांच में सामने आया कि नंबर प्लेट की जगह गाड़ी पर लिखा था UGC का बाप”।
नंबर प्लेट देख पुलिस कर्मियों को हुई हैरानी
वाहन चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट पर नंबर की जगह यूजीसी का बाप लिखा देख पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए चौंक गए।हालांकि, यह ‘स्टाइल’ ज्यादा देर नहीं चला। कैंट पुलिस ने बुलेट को तुरंत जब्त कर थाने भिजवा दिया। फिलहाल, बाइक किसकी है, इसका पता नहीं चल सका है। अब देखना होगा कि इसका मालिक सामने आकर अपनी इस ‘क्रिएटिव’ हरकत पर क्या सफाई देता है।
संवाददाता एस बी सिंह (निडर)
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)