khabarilaal news desk:-
वाराणसी|फूलपुर थाना क्षेत्र में पिंडरा ग्राम सभा मे 6 एकड़ भूमि पर बनने वाले मुख्यमंत्री माडल कम्पोजिट विद्यालय के सीमांकन के दौरान विरोध करने व जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ करने तथा ड्राइवर को चोटिल करने व कार्य मे बाधा पहुचाने पर 5 नामजद व 60 अज्ञात किसानों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुषों द्वारा सीमांकन कार्य का विरोध
फूलपुर पुलिस को दिए तहरीर में क्षेत्रीय लेखपाल धर्मराज कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सोमवार को एसडीएम पिंडरा के द्वारा गठित राजस्व टीम द्वारा शासन स्तर पर पिंडरा ग्राम सभा की भूमि में 6 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए मानापुर में सीमांकन कार्य कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व पुलिस बल की उपस्थिति में किया जा रहा था। लेकिन सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुषों द्वारा सीमांकन कार्य का विरोध करने के साथ जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ करने के साथ ड्राइवर को ईट पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया गया और बलपूर्वक सीमांकन कार्य करने से रोक दिया गया |
60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 191 (2 ), 227, 132, 324, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज
जिससे सीमांकन कार्य पूर्ण नही हो पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किसान सन्तोष पटेल, महेश पटेल,गिरधर पटेल, मुकेश पटेल, अजय पटेल सभी निवासी मानापुर पिंडरा के अलावा 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 191 (2 ), 227, 132, 324, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने से माहौल और तनावपूर्ण
वही किसानों में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया और किसान अपनी जमीन बता कर प्रशासन को कब्जा न करने के लिए आरपार की लड़ाई करने का एलान किया है।
Comments (0)