वाराणसी। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है।जिसको लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष व्यवस्था की गईं।आज के दिन ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था,जिसको लेकर पूरे काशी विश्वनाथ धाम परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

सूर्य तिलक’ के लाइव दर्शन से श्रद्धालु भाव-विभोर

इस खास अवसर पर शिवार्चनम मंच पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि मंदिर से प्रभु श्री राम लला के ‘सूर्य तिलक’ का सीधा प्रसारण किया गया। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर 

बताते चलें कि लाइव प्रसारण के दौरान श्रद्धालुओं ने काशी में ही रहकर अयोध्या के प्रभु श्री राम लला के दिव्य दर्शन किए। जैसे ही ‘सूर्य तिलक’ का पावन क्षण आया, पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय व उल्लासपूर्ण हो गया।इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!