वाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त दीप पुत्र दीपक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की घेराबंदी के बाद गिरफ्त में आया अभियुक्त 

बताते चलें कि अभियुक्त निवासी छोटी मलदहिया थाना चेतगंज को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बाउंड्री के किनारे पुल के पास से चेतगंज पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर की सुचना पर अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी 

गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि बुधवार को जब नाटीइमली चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल पुनीत कुमार, महिला कांस्टेबल कंचन गोंड चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की दीवार के पास किसी से मिलने के इंतजार में खड़ा है।तभी तत्परता बरतते हुए मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 

अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान इन पुलिसकर्मियों की रही उपस्थिति 

गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 137(2),87,49 बीएनएस व 3/4 पाक्सो अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली,का0 पुनीत कुमार, म0कां0 कंचन गोंड आदि शामिल रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!