Khabarilaal news desk 

वाराणसी । जनपद में चोरी, लूट, छिनैती,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के‌ दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के सामान के साथ एक शातिर चोर विजय डोम उर्फ तेज सिंह पुत्र आगरे लाल निवासी छोटी मलदहिया थाना चेतगंज वाराणसी को चौकाघाट फ्लाई ओवर ब्रिज के बगल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक पीतल का घण्टा किया गया बरामद 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक पीतल का घण्टा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विजय डोम पर चेतगंज में एक तथा थाना जीआरपी में चार मुकदमे दर्ज हैं। 

गिरफ्तारी के दौरान प्रमुख पुलिसकर्मियों की टीम 

गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 (डी) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली, उ0नि0 राहुल बरनवाल,का0 पुनीत कुमार,का0 अमित कुमार,का0 नन्द किशोर पासवान आदि शामिल रहे।

Reporter--Rajendra Prasad Gupta

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!