khabarilaal news desk
वाराणसी | विकासखण्ड चिरईगावं के ग्राम पंचायत जाल्हुपुर में मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी श्री प्रखर कुमार सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं एवं त्वरित रूप से समाधान हेतु सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं सम्बन्धित को निर्देशित किया |
मौके पर ही निस्तारित की गयी पांच शिकायतें
प्राप्त शिकायतों में से पांच शिकायतें जो शौचालय तथा पेंशन आदि से संबंधित थी मौके पर ही निस्तारित की गयी l चौपाल में सड़क, नाली, आवास, शौचालय, पेंशन, हर घर नल, चकबंदी आदि को लेकर प्रमुख रूप से ग्रामीणों द्वारा अपनी बातों को चौपाल में रखा गया | सम्बंधित अधिकारियों को शौचालय हेतु तत्काल निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करने करने हेतु निर्देशित किया गया | चौपाल में नाली, बाहा, सड़क तथा जलजमाव की समस्या से अवगत कराने पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा तत्काल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं ग्राम पंचायत को सर्वे करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया |
चौपाल में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन हेतु किया गया निर्देशित
चौपाल में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं यथा आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि विभाग, फार्मर रजिस्ट्री आदि पर चर्चा हुयी | ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या न हो इस सम्बन्ध में जल निगम / ग्राम पंचायत सचिव को हर घर नल योजना के प्रभावी क्रियान्यवन हेतु निर्देशित किया गया |
अंश निर्धारण में लापरवाही एवं धीमी प्रगति पर लेखापाल को फटकार
अंश निर्धारण में लापरवाही एवं धीमी प्रगति पर लेखापाल को फटकार लगाते हुए प्राथमिकता पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए | चौपाल में क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्री अभिषेक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किसान भाइयों को बिज वितरण भी किया गया | मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी ग्रामीणों से जनगणना हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु आवाहन किया गया | अपने संबोधन में उनहोंने कहा कि ये आपके आगे के भविष्य की योजनाओं हेतु बहुत महत्वपूर्ण है | सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझें |
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में उपायुक्त (स्वत: रोजगार) श्री पवन कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री विजय जायसवाल, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी श्री छोटेलाल तिवारी, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण तथा आजीविका मिशन की महिलाएं उपस्थित रहीं |
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)