khabarilaal news desk
वाराणसी। चोलापुर एवं हरहुआ विकास खण्ड के प्रांगण में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के मांगलिक बेला पर चोलापुर तथा हरहुआ विकास खण्ड क्षेत्र के कुल 152 जोड़े परिणय सूत्र में बधे। शादी के जोड़े शामिल वर-वधू तथा घराती व बाराती पक्ष के लोग सज धज कर यहां पहुंचे, जिसमें अल्पसंख्यक के 02 जोड़ें, पिछड़ा वर्ग के 23 जोड़ें, अनुसूचित जाति के 125 जोड़ें व अनुसूचित जनजाति के 02 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें चोलापुर ब्लॉक के 84 एवं हरहुआ के 68 जोड़ों ने भाग लिया।
विवाहित जोड़ों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
इस मांगलिक बेला पर चोलापुर एवं हरहुआ विकास खण्ड में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक त्रिभुवन राम मुख्य अतिथि के रूप में विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी वर-बधुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर नव विवाहितों को उपहार के रूप में चांदी का पायल, बिछिया, बर वधू के लिए कपड़े, दीवाल घड़ी, ट्रॉली बैग, डिनर सेट, श्रृंगार किट, सूट केस, मैट्टेस गद्दा आदि दिया गया।
कार्यक्रम में सभी विकासखंड मैं तैनात एडीओ समाज कल्याण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे, रितेश बिंदल, खण्ड विकास अधिकारी चोलापुर शिव नारायण सिंह, हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा तथा ब्लाक के समस्त ग्राम सचिव तथा ब्लॉक में तैनात अधिकारी तथा कर्मचारी सहित तमाम ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया। कार्यक्रम में सभी विकासखंड मैं तैनात एडीओ समाज कल्याण उपस्थित रहे।
Comments (0)