खबरीलाल न्यूज़ डेस्क

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात राजनीतिक मतभेदों के बीच सम्मान और संस्कार की मिसाल बनी। दोनों नेताओं के बीच पुराने संबंधों और राजनीतिक परंपरा की झलक इस भावनात्मक मुलाकात में देखने को मिली।

मुलाकात केवल औपचारिक नहीं बल्कि राजनीति में सम्मान, संस्कार और संबंधों की गहराई को दर्शाने वाला

पटना बिहार की राजनीति में एक सकारात्मक और भावनात्मक तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि राजनीति में सम्मान, संस्कार और संबंधों की गहराई को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण भी थी। जहां एक ओर राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद देखने को मिलते हैं, वहीं इस मुलाकात ने यह संदेश दिया कि आपसी सम्मान और रिश्तों की परंपरा हमेशा कायम रहनी चाहिए।

राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से गुजरा-सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी का राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से गुजरा है। एक समय वे राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े रहे और उस दौरान उन्हें लालू प्रसाद यादव का मार्गदर्शन और स्नेह मिला।लालू यादव अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मानने के लिए जाने जाते हैं, और सम्राट चौधरी भी उसी स्नेह और परंपरा का हिस्सा रहे हैं।इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में एक सकारात्मक संदेश दिया है कि राजनीतिक भिन्नताओं के बावजूद आपसी सम्मान और संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!