वाराणसी।चोलापुर,पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत की गई।

अवैध कच्ची शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार 

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धरमपुर बेला गांव के बाहर चाँदनी ईंट भट्ठा के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उदित उर्फ उमानाथ, वीरेन्द्र कुमार, दिनेश, जितेन्द्र और प्रमोद विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी 7 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6:45 बजे की गई।

अधिक धन कमाने की लालच में करते थे कच्चे शराब का धंधा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध कच्ची शराब बनाकर स्थानीय लोगों को बेचते थे और उससे मिलने वाले पैसे को आपस में बराबर बांट लेते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि अधिक धन कमाने के लालच में यह कार्य कर रहे थे।

इस मामले में थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 0143/2026, धारा 60 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने में लगी पुलिस की टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप शाही, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल सत्यदीन यादव शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!