वाराणसी।शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शत-प्रतिशत नामांकन और ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शनिवार को कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान Yogi Adityanath ने स्वयं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने कि की अपील

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित 

इस दौरान निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के माध्यम से ड्रॉपआउट बच्चों को भी पुनः मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!