महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में गुरुवार को विभाग के पूर्व छात्र हरिशंकर सिंह के उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में चयन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

विभाग में खुशी का माहौल

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा ने हरिशंकर सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता से विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी गौरवान्वित हैं। उन्होंने बताया कि हरिशंकर सिंह हमेशा से एक मेधावी और बहुमुखी प्रतिभा के विद्यार्थी रहे हैं।प्रो. संजय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें हरिशंकर सिंह से सीख लेकर कठिन परिश्रम करना चाहिए।

सफलता का मंत्र बताया

इस अवसर पर हरिशंकर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं को देते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में सफलता के लिए धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास जरूरी है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रो. बी.डी. पाण्डेय, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. शैला परवीन, प्रो. चन्द्रशेखर सिंह, प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. भारती कुरील, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह और डॉ. आलोक शुक्ला सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!