khabarilaal news desk:-

वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को तुलसी मानस मंदिर से सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर तक “सद्बुद्धि पदयात्रा” का आयोजन किया गया। मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित प्रकरण के विरोध में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। 

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े नारे लगाए तथा कहा कि मंदिरों की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। पदयात्रा तुलसी मानस मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां सभी कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। इसके बाद प्रभु श्रीहनुमान एवं प्रभु श्रीराम का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर देश, प्रदेश और समाज में सत्य, न्याय, सद्भाव तथा सुशासन की कामना की गई। साथ ही सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई।

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे चोरी ने करोड़ों सनातनी श्रद्धालुओं की भावनाओं को झकझोर दिया

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे चोरी ने करोड़ों सनातनी श्रद्धालुओं की भावनाओं को झकझोर दिया है।भारतीय जनता पार्टी वर्षों से भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति के नाम पर राजनीति करती रही है,और चंदा चढ़ावा हज़म कर जा रही है इसलिए ऐसे किसी भी प्रकरण पर उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही सबसे अधिक बनती है।यदि मंदिरों की व्यवस्था पर ही सवाल उठ रहे हैं तो सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्यों को जनता के सामने रखना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं को सनातन संस्कृति का संरक्षक बताते हैं, इसलिए इस मामले पर उनकी चुप्पी अनेक सवाल खड़े करती है।

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट की जाए, सार्वजनिक

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए,ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।कांग्रेस का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं और आस्था की रक्षा करना है। मंदिर किसी दल या सरकार की संपत्ति नहीं हैं, बल्कि समाज की साझा आस्था के केंद्र हैं। इसलिए मंदिरों के चढ़ावे की सुरक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है यदि सरकार इस प्रकार के मामलों पर भी पारदर्शिता नहीं दिखाएगी तो जनता का विश्वास कमजोर होगा।यह स्पष्ट करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।भाजपा बड़े लोगो को बचा रही है इस प्रकरण से पूरा मामला आरएसएस विहिप भाजपा से जुड़ा सभी तार और दोषी जुड़े है बड़े दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रहा है ? सरकार जबाब दे 

प्रभु श्रीहनुमान एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना देश और प्रदेश में सत्य की विजय हो, धार्मिक आस्था की रक्षा हो

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीहनुमान एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि देश और प्रदेश में सत्य की विजय हो, धार्मिक आस्था की रक्षा हो तथा सत्ता में बैठे लोगों को जनभावनाओं का सम्मान करने और निष्पक्ष शासन चलाने की सद्बुद्धि प्राप्त हो। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी और आस्था, जवाबदेही तथा पारदर्शिता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे पदाधिकारी व कांग्रेस जन 

कार्यक्रम में :- - जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,संजीव सिंह , फ़साहत हुसैन बाबू,राजेश गुप्ता , सतनाम सिंह,अरुण सोनी ,गिरीश पाण्डेय,अशोक सिंह,सुनील श्रीवास्तव,वकील अंसारी,संतोष चौरसिया,विनोद सिंह,चंचल शर्मा,धीरज सोनकर,सुनील राय ,अफसर खां,संतोष मौर्य,रोहित दुबे ,घनश्याम सिंह ,अजय सिंह,ओम शुक्ला ,अरविन्द कुमार,राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा,वंदना जायसवाल,अनिल केशरी ,किशन यादव , आकाश त्रिपाठी ,रामजी गुप्ता , दीप विश्वकर्मा, गोपाल चौबे, आदि बड़ी संख्या पदाधिकारी व कांग्रेस जन उपस्थिति रहे । 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!