khabarilaal news desk:-

 विकासखंड पिंडरा के विभिन्न गांवों में व्याप्त पेयजल एवं सड़क संबंधी समस्याओं को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी तत्वावधान में  जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार (राजू राम) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी पिंडरा देवेंद्र सिंह को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

कई गांवों में दो वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकियां अब तक नहीं हो सकी हैं चालू

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार की पेयजल नल योजना भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गई है। कई गांवों में दो वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकियां अब तक चालू नहीं हो सकी हैं तथा अनेक स्थानों पर घरों तक पेयजल कनेक्शन नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों को भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने गजोखर, बढ़ौना , मुलका, ओदार,कठरवा, पिंडराई, असबालपुर , परसरा, मरुई, शिवपुर मरुई, अमउत  समेत दर्जनों गांवों में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। साथ ही पिंडरा रोड से जगदीशपुर रेलवे फाटक, करखियांव रेलवे फाटक से कुसाव,तथा करखियांव रेलवे फाटक से परसरा रोड तक जर्जर हो चुकी सड़कों का बरसात से पहले निर्माण कराने की मांग भी की गई। 

समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा तेज

पत्रक देने वालो में राकेश सिंह रिशु, चंदन कुमार , रवि पटेल ,सुजीत कुमार , श्याम मोहन गुप्ता ,योगेंद्र प्रसाद सिंह , बृजेश कुमार जैसल सहित दजनों कार्यकर्ता रहे । कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!