khabarilaal news desk:-
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्यवाही को लेकर महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे व कांग्रेस जनों से लताड़ लगाई व निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए कहा..!
भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे में अनियमितता एवं चोरी की घटनाएं अत्यंत गंभीर विषय हैं, जिससे देशभर के रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए तथा चाहे कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
राम मंदिर में चढ़ावे की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं कर पा रही भारतीय जनता पार्टी
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वयं को रामभक्तों की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन राम मंदिर में चढ़ावे की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे आम जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है।भगवान श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। यदि उनके मंदिर में चढ़ावे से संबंधित किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी लीपापोती करने के बजाय सरकार को पारदर्शिता दिखानी चाहिए।
भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का कर रही कार्य

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है, जबकि धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता की आवाज बनाकर उठाती रहेगी और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता रहे उपस्थित
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।
कार्यक्रम में सैकड़ों लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे,सजीव सिंह,डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,मनीष मोरोलिया,गिरीश पाण्डेय,अशोक सिंह,वकील अंसारी,ओमप्रकाश ओझा,विनोद सिंह कल्लू,राजीव राम,रमजान अली,संतोष चौरसिया,अखिलेश पाण्डेय,राजेन्द्र गुप्ता,प्रमोद वर्मा,नरसिंह दास, खालिद सिद्दीकी,संतोष मौर्य, विजय देवल,आशिष पटेल,वीरेन्द्र प्रताप सिंह,आकाश त्रिपाठी,मो उज्जैर,मनीष सिंह,राकेश सिंह,राजेश प्रजापति, आशुतोष पाण्डेय,योगेंद्र सिंह,पुलक त्रिपाठी, रमेश शर्मा,घनश्याम यादव,कृष्णा गौड़,सुभाष चन्द्र वर्मा,रोहित मौर्य,रामलखन साहनी,रामजी गुप्ता, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।
Comments (0)