Khabarilaal news desk
वाराणसी।मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत निर्मित ग्रामीण हाट बाजार का निर्माण ग्राम सभा कनियर विकास खण्ड बड़ागाँव में मुख्यमंत्री पुरस्कार की प्राप्त धनराशि 35 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया गया।
मुख्यमंत्री पुरस्कार की प्राप्त धनराशि से 10 दुकानों का हुआ निर्माण
इस धनराशि से 10 दुकानों का निर्माण हुआ है।यह धनराशि उन गाँव को दिया जाता है जिन गांव में चतुर्दिक विकास हुआ है।देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और कर्मठ लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सोच के अनुरूप गांव की इकोनॉमी भी बढ़ रही है।
पिंडरा विधायक में फीता काटकर किया विधिवत उद्घाटन
विधायक पिण्डरा डॉ अवधेश सिंह ने फीता काटकर और पूजन करके विधिवत उदघाटन किये।गांव की वित्तिय व्यवस्था में सुधार होने से आम व्यक्ति का जीवन स्तर में सुधार होगा।
कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से आदर्श जिला पंचायत राज अधिकारी प्रतिभा मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी डॉ जे पी दुबे पवन कुमार सिंह सुनील सिंह अरविंद मिश्रा आशीष सिंह बबलू शर्मा मिट्ठे सिंह हरिशंकर पटेल मन्नू समीर बच्चा मिश्रा शिव रतन गिरी हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा प्रधान अशोक पटेल सुभाष पटेल उमाशंकर पटेल चंदू यादव संजय पांडेय भी उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान कनियर उषा रानी पटेल ने किया।।
Comments (0)