वाराणसी। Uttar Pradesh सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने वाराणसी जिले के दौरे के दौरान सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मछुआ समाज के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 01 लाख से अधिक मछुआ समाज के लोगों को सब्सिडी देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया

वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में प्रदेश में मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 01 लाख से अधिक मछुआ समाज के लोगों को सब्सिडी देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

मछुआ समाज के उत्थान के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही है विभिन्न योजनाएं 

वहीं मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना, माता सुकेता केज कल्चर योजना, एरेशन सिस्टम तथा मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मछुआ समाज के लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, दैवीय आपदा एवं विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 

चंदौली में निर्मित इंटीग्रेटेड मछली मंडी प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट

अंत में मंत्री संजय निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत एशिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड मछली मंडी जनपद चंदौली में स्थापित की गई है जो आम जनमानस को जहां स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है तो वही इंटीग्रेटेड मछली मंडी से लोगों का विकास भी निश्चित तौर पर हो रहा है।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!