khabarilaal news desk
वाराणसी |उ0प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को पिंडरा पीएचसी पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने दो माह से मानदेय न मिलने पर बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
मानदेय नही मिला तो संविदा कर्मचारी 21 मई से नो वर्क नो पे के तहत कार्यबहिष्कार पर रहने के लिए बाध्य
प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मचारियों का कहना था कि दो माह से मानदेय न मिलने से बच्चो के शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया लेकिन न तो प्रवेश दिला पा रहे हैं ना ही कापी किताब खरीद पा रहे हैं। रोजमर्रा के जीवन यापन के लिए जरूरते भी पूरी नही हो पा रही है। सीएमओ को दिए मांगपत्र में चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक मार्च और अप्रैल माह का मानदेय नही मिला तो संविदा कर्मचारी 21 मई से नो वर्क नो पे के तहत कार्यबहिष्कार पर रहने के लिए बाध्य होंगे।
इन लोगो की रहे उपलब्ध
प्रदर्शन करने वालों में डॉ अनुपम सिंह, दिनेश गुप्ता, अफरोज अहमद, रविन्द्र चौरसिया, अभिषेक राय, शशिबाला, शशि, सिबा व पूनम समेत अनेक संविदा कर्मचारी रहे।
Comments (0)