khabarilaal news desk

वाराणसी | बाबतपुर स्थित 'वेल्डिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी' में शनिवार को वेल्डिंग कोर्स के पहले बैच के छात्रों के लिए एक भव्य फेयरवेल (विदाई) एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षार्थियों को  प्रमाण पत्र सौंपे गए।

BJP क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  शैलेश पांडेय रहे। संस्थान के निदेशक कैप्टन सुशील दुबे ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ऑफर लेटर पाकर छात्रों के खिल उठे चेहरे

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय ने सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही छात्रों के उज्जवल भविष्य को नई उड़ान देते हुए प्रतिष्ठित शिपिंग कंपनियों में जॉइनिंग के लिए ऑफर लेटर भी सौंपे, जिसे पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुचेंद्र जायसवाल 'सचिन' (पूर्व मर्चेंट नेवी), अनिल पाण्डेय, विनोद दुबे, संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज पांडेय, अभिषेक शर्मा, ओम सिंह, सत्यम पटेल एवं सौरभ पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!