khabarilaal news desk:-
वाराणसी |बरेका में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य समन्वय बैठक आयोजित की गई।
कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 24 जून, 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
कार्मिक विभाग द्वारा सभी बिंदुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा

बैठक के दौरान कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। कार्मिक विभाग द्वारा सभी बिंदुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया तथा लंबित एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं कर्मचारियों के मध्य बेहतर संवाद

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं कर्मचारियों के मध्य बेहतर संवाद, समन्वय एवं पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए समाधानोन्मुख दृष्टिकोण अपनाया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
Comments (0)