वाराणसी।सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार को अपराह्न में आकाशीय बिजली गिरने से दम्पति गंभीर रूप से झुलस गए आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।घटना से सिंधोरा क्षेत्र में कोहराम मच गया।
एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार में मातम
बताते चले कि भदेवली निवासी रमेश चंद भारती 55 वर्ष अपनी पत्नी चमेला देवी के साथ गेंहू की कटाई के बाद बोझ बाँधने का काम कर रहे थे तभी बारिश होने लगी तो पेड़ के छाव में चले गए तभी आकाशीय बिजली गिरने से दम्पति झुलस गए। परिजन उन्हें पहले सिंधोरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां गंभीरावस्था को देखते हुए रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन दीनदयाल ले गए जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक रमेश चंद्र सहायक अध्यापक के पद पर थे तैनात
मृतक रमेश चंद सिंधोरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनको तीन पुत्रियां व दो पुत्र है। जिसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। विशेष भारती 23 वर्ष बीटेक की पढ़ाई कर तैयारी कर रहा है। वही दूसरा लड़का नितेश 12 वी की पढ़ाई कर रहा है| दम्पति के मौत से गांव में कोहराम मच गया।
Comments (0)