khabarilaal news desk:-

 फूलपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत क्षेत्र के नेवादा स्थित एक हॉस्पिटल के पास मुखबिर की सूचना पर बदमाश को पकड़ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।लेकिन पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए और उसे धर दबोचा। घटना शुक्रवार को दोपहर की है। 

असलहा व जिंदा कारतूस बरामद

सहायक पुलिस आयुक्त प्रशान्त सिंह ने बताया कि पुलिस  को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम नेवादा स्थित नर्मदेश्वर हॉस्पिटल के पास अवैध असलहा लेकर मौजूद है, जिसे तत्काल कार्रवाई कर पकड़ा जा सकता है। सूचना पर  फूलपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा तथा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा साहस, संयम एवं सतर्कता का परिचय देते हुए आवश्यक घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तार बदमाश अनिकेत कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ गामा, निवासी ग्राम गड़खरा (डंगराडीह), थाना सिंधौरा है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल एवं 3 जीवित कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार ,सिपाही राकेश सरोज, गौरव पाण्डेय, अमन कुमार रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!