khabarilaal news desk:-

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर स्थित चौराहों पर एवं किसी भी भवन के सामने जन्मदिवस अथवा अन्य किसी अवसर पर केक काटा जाना एवं परिसर के अन्दर जगह-जगह पर चार पहिया या दो पहिया वाहन खड़ा करना पूर्णतः प्रतिबन्धित है।

होगी विधिक कार्यवाही

कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह ने बताया कि उक्त कृत्य से अनुशासनहीनता/अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है। यदि किसी भी विद्यार्थी या बाहरी व्यक्ति द्वारा ऐसा कृत्य करते हुए पाया जाता है तो सम्बन्धित विद्यार्थी या बाहरी व्यक्ति पर अनुशासनात्मक/विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!