वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार किया गया है। रविवार से दालमंडी क्षेत्र में एक बार फिर से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू हो गया है, जिसके तहत इस बार करीब 30 मकानों को धराशाही किया जाएगा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई लगातार सात दिनों तक चलने की संभावना है।

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए गिराया जा रहा मकान

बताते चलें कि दालमंडी क्षेत्र को चौड़ा करने की लंबे समय से चली आ रही योजना अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। प्रशासन ने लगभग 30 मकानों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अभियान लगातार एक सप्ताह तक चलाया जाएगा, ताकि मार्ग को सुगम और चौड़ा बनाया जा सके।

भारी फोर्स के बीच चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई

दाल मंडी सड़क चौड़ीकरण के अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारी की है। तोड़फोड़ के दौरान भारी संख्या में मौके पर चौक थाना समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही।

पीएसी के तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरा से की गई निगरानी

सुरक्षा के मद्देनज़र पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की बाधा या अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।कार्रवाई की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है और रविवार से दालमंडी क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

तोड़फोड़ के दौरान तीन थाने की पुलिस रही मौजूद

एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी के अनुसार, तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है।

चौड़ीकरण के बाद आवागमन में होगी सुलभता

इस चौड़ीकरण के बाद दालमंडी क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने और आवागमन आसान होने की उम्मीद है। यह परियोजना शहर के पुराने और व्यस्त इलाकों में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!