khabarilaal news desk
वाराणसी। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। विद्यालयों में छात्रों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में हीट वेव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
अस्पताल परिसर में हीट वेव संबंधी लगाया गया जागरूकता बोर्ड
अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए विशेष काउंटर बनाकर निशुल्क ओआरएस पाउडर वितरित किया जा रहा है। साथ ही अस्पताल परिसर में हीट वेव संबंधी जागरूकता बोर्ड भी लगाया गया है।
ट्रामा सेंटर में भी इमरजेंसी तैयारियों को मजबूत किया गया है।
विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं सैकड़ों की संख्या में कोल्ड पैक
वहां पहले से बर्फ की सिल्ली का स्टॉक मंगाकर रख दिया गया है और सैकड़ों की संख्या में कोल्ड पैक विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि अभी तक डीडीयू अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हीट वेव से पीड़ित कोई मरीज नहीं पहुंचा है।
अस्पताल में हीट वेव से निपटने के लिए पूरी कर ली गई है तैयारी
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर एस राम ने बताया कि अस्पताल में हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश को सौंपी गई है। उनकी देखरेख में सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
मरीजों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था
उन्होंने बताया कि ओपीडी और वार्डों में मरीजों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही लू और धूप से बचाव के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
Comments (0)