khabarilaal news deskl:-
वाराणसी,। थाना बड़ागांव क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर देर रात गश्त के दौरान हरहुआ पुलिस ने एक 11 वर्षीय मूक-बधिर बालक को सुरक्षित बरामद कर उसकी पहचान कराने के बाद सकुशल परिजनों तक पहुंचा दिया।
देर रात बालक के सड़क पर अकेले मिलने पर पुलिस ने उसे तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेकर पहुंचाया हरहुआ पुलिस चौकी
जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की रात हरहुआ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेकानंद द्विवेदी क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर एक मूक-बधिर बालक अकेले भटकता हुआ दिखाई दिया। देर रात बालक के सड़क पर अकेले मिलने पर पुलिस ने उसे तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेकर हरहुआ पुलिस चौकी पहुंचाया।
पुलिस ने इशारों और अन्य माध्यमों से बालक का नाम, पता और परिजनों की जानकारी जुटाने का किया प्रयास
पुलिस ने इशारों और अन्य माध्यमों से बालक का नाम, पता और परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसके मूक-बधिर होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से बालक की पहचान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
नसीर अख्तर (11 वर्ष) पुत्र जैनूलद्दीन, निवासी ग्राम कोटवा, थाना लोहता, जनपद वाराणसी के रूप में हुई बालक की पहचान
पुलिस के प्रयास रंग लाए और बालक की पहचान नसीर अख्तर (11 वर्ष) पुत्र जैनूलद्दीन, निवासी ग्राम कोटवा, थाना लोहता, जनपद वाराणसी के रूप में हुई। पहचान होने के बाद हरहुआ चौकी प्रभारी ने तत्काल चौकी कोटवा, थाना लोहता को सूचना दी।
परिजनों ने अपने बच्चे को सुरक्षित वापस मिलने पर वाराणसी पुलिस का व्यक्त किया आभार
सूचना पर चौकी कोटवा से पहुंचे हेड कांस्टेबल रविंद्र को आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने अपने बच्चे को सुरक्षित वापस मिलने पर वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
Comments (0)