दिल्ली। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ यह ईमेल सीधे विधानसभा अध्यक्ष स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भेजा गया था।धमकी भरे मेल में दिल्ली मेट्रो को भी उड़ने का जिक्र किया गया है इस ईमेल के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,सुबह 7:28 बजे विधानसभा को और 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरे ईमेल मिले। इन ईमेल्स में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उपराज्यपाल तरनजीत संधू समेत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नामों का भी जिक्र था।
ईमेल में मेट्रो स्टेशन को उड़ाने तथा खालीस्तान बनाने का जिक्र
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया तथा स्निफर डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के द्वारा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि अधिकारियों की माने तो जांच के बाद कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
मेट्रो स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
हालांकि विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है वही दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर चेकिंग और गस्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का साइबर सेल यह पता लगाने में लगा हुआ है कि यह ईमेल कि सरवर से और कहां से भेजा गया है।
क्या कह रहा है दिल्ली प्रशासन
दिल्ली पुलिस प्रशासन का कहना है की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है घबराने की जरूरत नहीं है चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है और संदिग्धों की भी तलाश जारी है।
तमाम धमकियों के बाद भी सदन में पेश हुआ दूसरा बजट
हालांकि तमाम धमकियों और तनाव के बावजूद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में अपना दूसरा बजट पेश किया। इस बार का बजट 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं पर खास जोर दिया गया है।
Comments (0)