khabarilaal news desk:-

बाबतपुर वाराणसी के स्थानीय किसान किसान उत्पादक संगठन एफपीओ और छोटे निर्यातकों ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से ताजी हरी सब्जियों के निर्यात में स्थानीय उत्पादकों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में कार्गो मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर निर्यात प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और स्थानीय किसानों के हित में बनाने की मांग की गई।

वाराणसी जिले में ताजी हरी सब्जियों का बड़े पैमाने पर  होता है, उत्पादन

ज्ञापन में कहा गया है कि वाराणसी जिले में ताजी हरी सब्जियों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, लेकिन अन्य राज्यों के बड़े व्यापारियों और बाहर से लाई जाने वाली सब्जियों के कारण स्थानीय किसान, एफपीओ और छोटे निर्यातकों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

उड़ानों में उपलब्ध कार्गो स्पेस की जानकारी तय समय सीमा के भीतर स्थानीय किसानों, एफपीओ और छोटे निर्यातकों को उपलब्ध कराई जाए

किसानों ने मांग की है कि एयरपोर्ट कार्गो प्रबंधन, कस्टम हाउस एजेंट सीएचए, एपीडा, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, उद्यान विभाग और कृषि विभाग के समन्वय से एक व्हाट्सएप समूह बनाया जाए। इसके माध्यम से उड़ानों में उपलब्ध कार्गो स्पेस की जानकारी तय समय सीमा के भीतर स्थानीय किसानों, एफपीओ और छोटे निर्यातकों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे पहले बुकिंग करा सकें। यदि निर्धारित समय तक स्थानीय उत्पादकों की ओर से स्पेस बुक नहीं किया जाता है, तो शेष स्थान अन्य निर्यातकों को आवंटित किया जा सके।

प्रतिदिन लगभग 3.5 से 4 टन ताजी सब्जियों का हो रहा है निर्यात

इस संबंध में वाराणसी एयरपोर्ट के कार्गो इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान में कार्गो पर लोड अधिक होने के कारण केवल एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों से प्रतिदिन लगभग 3.5 से 4 टन ताजी सब्जियों का निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्गो बुकिंग एयरलाइंस और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से की जाती है। स्थानीय किसानों की ओर से उठाई गई मांगों पर विचार किया जाएगा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!