वाराणसी।शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री कैम्प के छठवें दिन शनिवार को उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल कैम्प का निरीक्षण करने लक्ष्मीसेनपुर गांव पहुंचे।

फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें

उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर हाल में किसान 15 अप्रैल तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा लें अब कृषि व संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ अब सिर्फ उन्हीं किसानों को ही मिलेगा,जिनके पास फार्मर आईडी(फार्मर रजिस्ट्री) होगी।

फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर योजनाओं के लाभ से रहना पड़ सकता है वंचित 

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में फार्मर रजिस्ट्री के बिना न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की सुविधा मिलेगी और न ही सब्सिडी पर खाद मिलेगी।पीएम सम्मान निधि समेत कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ ,उर्वरक,बीज, कीटनाशी आदि का वितरण फार्मर आईडी के आधार पर ही किया जायेगा।

बैंक से लोन लेने व किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में कागजी प्रक्रिया से मिलेगा निजात

खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद फसल बीमा व अन्य विभागीय योजनाओं की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जायेगी।विचौलियों से छुटकारा मिलेगा,फर्जीवाड़ा व भ्रष्टाचार में कमी आयेगी।बैंक से लोन लेने व किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में कागजी प्रक्रिया से निजात मिलेगी।सूखा,बाढ़ जैसी आपदाओं में किसान को राहत राशि जल्दी व आसानी से मिल सकेगी।

इन लोगों की रही उपस्थिति 

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,कमलेश यादव,सहायक विकास अधिकारी कृषि केशव प्रसाद,लेखपाल सुनील यादव,शारदा,कोटेदार शिव प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!