khabarilaal news desk
वाराणसी के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में दर्शन करने आए गुजरात के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गयापीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज: मनबढ़ों की पिटाई से घायल पीड़ित श्रद्धालु ने वाराणसी के कोतवाली थाने में मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।
गुजरात का परिवार था पीड़ित:
पीड़ित श्रद्धालु मुकेश भाई पटेल गुजरात के नवसारी, छापरा रोड स्थित रवि पार्क सोसाइटी के निवासी हैं, जो शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ दर्शन करने आए थे।
बैरिकेटिंग बंद करने पर हुआ विवाद:
मुकेश भाई के अनुसार, जब उनका परिवार दर्शन की लाइन में था, तब तीन-चार युवकों ने आकर अचानक बैरिकेटिंग बंद कर दी, जिससे परिवार अलग-अलग हो गया। विरोध करने पर युवकों ने उनके पिता का गला दबा दिया।
महिलाओं से अभद्रता और वीडियो बनाने पर हमला:
जब श्रद्धालुओं ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
पुलिस की भूमिका पर सवाल:
पीड़ित का आरोप है कि घटना के वक्त कालभैरव चौकी के पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया।
CCTV से पहचान:
डीसीपी काशी जोन, गौरव बंसवाल के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।
पुलिस की तत्परता तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट में शामिल अमित यादव अमन शर्मा तथा रजनीश यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है।
Comments (0)