khabarilaal news desk:-

वाराणसी | पिंडरा बाजार में गुरुवार को शाम में भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले तो भक्तों में उनके दर्शन करने व आशीर्वाद लेने की होड़ दिखी। शाम को बाजार के मध्य स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से निकली शोभा यात्रा बाजार के उत्तरी छोर से होते हुए दक्षिणी छोर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान घण्ट घड़ियाल के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा कर रथ पर सवार भगवान के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया।

श्रद्धालुओं व भक्तों के लिए जलपान की की गई व्यवस्था

इस दौरान श्रद्धालुओं व भक्तों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रमुख रूप में वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष    कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता,राजन अग्रहरि मनीष गुप्ता, हनुमान अग्रहरि,  सुनील गुप्ता, किशन गुप्ता, अनुज सेठ सुधांशु प्रकाश, सुमित सेठ पवन गुप्ता समेत अनेक व्यापारी लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल इंस्पेक्टर फूलपुर के नेतृत्व में तैनात रही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!