वाराणसी।VDA द्वारा मढ़नी क्षेत्र में विकसित की जा रही बहुप्रतीक्षित आवासीय टाउनशिप परियोजना का शुक्रवार को मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

परियोजना वाराणसी के शहरी विस्तार में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अवगत कराया गया कि प्रस्तावित मढ़नी आवासीय योजना के तहत अब तक कुल 82 आराजी का क्रय किया जा चुका है।

62.83 हेक्टेयर में विकसित होगी आवासीय योजना, 82 आराजी का हो चुका क्रय

योजना का कुल क्षेत्रफल 62.83 हेक्टेयर निर्धारित है, जिसमें 2.3053 हेक्टेयर भूमि लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त की गई है। यह परियोजना वाराणसी के शहरी विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सड़क, जल निकासी, बिजली, अन्य अवस्थापना सुविधाओं, हरित क्षेत्र व आधुनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष फोकस

मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम ने सड़क निर्माण, जल निकासी प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, हरित क्षेत्र विकास समेत सभी आधारभूत सुविधाओं को "माडल टाउनशिप" हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप परिकल्पित एवं नियोजित करने पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना के भू-अवाप्ति व नियोजन के कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

आदर्श मॉडल टाउनशिप के तौर पर विकसित करें आधुनिक व सुव्यवस्थित मढ़नी टाउनशिप” : मंडलायुक्त 

निरीक्षण के दौरान वाराणसी मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने कहा कि नागरिकों को आधुनिक सुविधायुक्त माडल टाउनशिप समय पर उपलब्ध कराना शासन एवं स्थानीय प्रशासन की पहली प्राथमिकता है ऐसे में किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खामियां मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

गुणवत्ता व समय सीमा को लेकर सख्त निर्देश

उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के साथ निरीक्षण करते हुए मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने, बाधाओं को तत्काल दूर करने तथा परियोजना को सुव्यवस्थित और नागरिक हितैषी स्वरूप देने के निर्देश दिए, ताकि यह टाउनशिप क्षेत्रीय विकास का आदर्श मॉडल बन सके।

निरीक्षण के दौरान इन लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, नगर नियोजक प्रभात कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!