khabarilaal news desk :-

 वाराणसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में सदर तहसील स्थित वेयर हाउस में रखे ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित की जाए। 

सीसीटीवी कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश दिए, ताकि वेयर हाउस में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

वेयर हाउस की सुरक्षा को दी जाए सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को परिसर एवं संबंधित कक्षों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव के लिए वेयर हाउस परिसर की व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान मशीनों की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा संधारित अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।

सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित की जाए-सत्येंद्र कुमार

उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखा जाए तथा नियमित रूप से निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही की संभावना न रहे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम सदर नितिन सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!