khabarilaal news desk:-

वाराणसी बड़ागाँव।एक वृक्ष मां के नाम के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के परिसर में मुख्य अतिथि रामपुर बसनी के गांव के प्रधान कमलेश पटेल एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर मोहम्मद ने सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अमरुद का पेड़ लगाया

औषधीय गुणो से भरा होता है अमरूद का फल -डॉक्टर शेर मोहम्मद 

इस दौरान उन्होने कहा कि अमरुद के फल में वह औषधीय गुण भरा हुआ है जो हमारे जीवन में बहुपयोगी साबित होता है। वही उन्होने कहाकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए इस दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण को पुत्र के समान देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प कराया गया। 

 एक वृक्ष एक साल में 700 किलोग्राम ऑक्सीजन का करता है उत्सर्जन

इस अवसर पर पैथोलॉजी लैब इंचार्ज आर के यादव ने कहा कि एक पेड़ साल भर में लगभग 20 किलो धूल सोखता है हर साल 700 किलोग्राम ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है और पेड़ हमारे जीते जी और हमारे मरने के बाद भी काम आते हैं इसलिए बहुत ही जिम्मेदारी के साथ पेड़ पौधों का संरक्षण हम सबको करना चाहिए आगे प्रधान कमलेश पटेल ने भी उपस्थित होकर के पेड़ पौधों सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी को दोहराया डॉक्टर जयंत ने भी पेड़ पौधों के महत्व पर अपने विचार से अवगत कराया।

वृक्षारोपण के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों की रही उपस्थिति 

वृक्षारोपण महा अभियान के इस अवसर पर समस्त अधिकारी कर्मचारी फार्मासिस्ट मनोज शर्मा वार्ड बॉय पंकज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!