khabarilaal news desk:-

वाराणसी देश के रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अमित कुमार पांडेय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

डॉ. अमित कुमार पांडेय ने संसद के मानसून सत्र को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर आयोजित चर्चा में डॉ. अमित कुमार पांडेय ने संसद के मानसून सत्र को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद सर्वोच्च मंच है और मानसून सत्र के दौरान जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संसद का आगामी सत्र विकास, सुशासन और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा तथा सभी जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्नेह और आशीर्वाद मुझे राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है रक्षा मंत्री

इस दौरान रक्षा मंत्री ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी देशवासियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि देश की प्रगति, समृद्धि और प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहूँ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!