khabarilaal news desk

मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 34-A की उपधारा (5) के अंतर्गत माननीय कुलाधिपति, मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रत्यायोजन के फलस्वरूप तथा उनके आदेश  के अनुसार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ बाला लखेन्द्र  को मध्य प्रदेश, उच्च शिक्षा,भोपाल द्वारा एन.एस.एस. के लिए गठित केंद्रीय अध्ययन मंडल के सदस्य के रूप में नामित किता गया है। 

राष्ट्रीय सेवा योजना के किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के कारण प्रदान की गयी है जिम्मेदारी

डॉ बाला लखेंद्र को यह जिम्मेदारी उनके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के कारण प्रदान की गयी है।  ज्ञातव्य है कि डॉ बाला लखेंद्र को उनके कार्य हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया ज।  चुका है।  आप जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  एन.एस.एस. में सक्रिय भूमिका हेतु आपको भारत के उपराष्ट्रपति , बिहार के राजयपाल और विवेकनन्द केंद्र कन्याकुमारी द्वारा भी युवा रतन सम्मान प्रदान किया जा चूका है। 

राष्ट्रीय सेवा योजना को विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास हेतु एक विस्तृत प्लेटफार्म

डॉ बाला लखेन्द्र ने बताया कि इस अध्ययन मंडल का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना हेतु मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में विषय के रूप में अध्ययन हेतु पाठ्यक्रम ताइयाँ करना और  राष्ट्रीय सेवा योजना को विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास हेतु एक विस्तृत प्लेटफार्म प्रदान करना है।   
     

 डॉ बाला लखेंद्र--एसोसिएट प्रोफेसर पत्रकारिता एवं जन संप्रेषण विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!