वाराणसी। चोलापुर रसड़ा गांव में भारत रत्न की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाबा साहब के कार्यों को किया गया याद
कार्यक्रम में उनके विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का दिया गया संदेश
समारोह में नामवर, विशाल, संजय कुमार बसंत, डॉक्टर अखिलेश ,डॉक्टर पंकज एवं अन्य ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
जय भीम के नारे से गुंजायमान हुआ पुरा गांव
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव याद रखा जाएगा। जयंती समारोह में गांव के युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही।पूरा गांव जय भीम और बाबा साहब अमर रहें के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
Comments (0)